साढ़े 11 करोड़ में पंजाब के किंग बने लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर को मुंबई ने खरीदा

बेंगलुरु। टी20 क्रिकेट के नए सुपरस्टार लियाम लिविंगस्टन के लिए कोलकाता और पंजाब के बीच टकराव के बाद गुजरात टाइटंस भी उतरे मैदान में। लेकिन…

बेंगलुरु। टी20 क्रिकेट के नए सुपरस्टार लियाम लिविंगस्टन के लिए कोलकाता और पंजाब के बीच टकराव के बाद गुजरात टाइटंस भी उतरे मैदान में। लेकिन साढ़े 11 करोड़ी बनकर लिविंगस्टन खेलेंगे पंजाब के लिए जबकि मुम्बई इंडियंस ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को चोटिल होने के बावजूद आठ करोड़ रुपये की कीमत पर खरीद लिया।

मुंबई ने सिंगापुर में जन्मे अनकैप्ड ऑलराउंडर टिम डेविड को सवा आठ करोड़ रुपये में खरीदा। भारत के ख़िलाफ़ लंबे छक्के लगाने की क्षमता से सभी को प्रभावित करने वाले वेस्ट इंडीज के ओडीन स्मिथ के लिए टीमों के बीच छिड़ी जंग। आख़िरकार छह करोड़ की मोटी रक़म देकर पंजाब ने ख़रीदा ओडीन को जबकि जिमी नीशम और क्रिस जॉर्डन रहे अनसोल्ड, वहीं डॉमिनिक ड्रेक्स, विजय शंकर और जयंत यादव को गुजरात ने अपना ऑलराउंडर बनाया।

बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मार्को यानसन को मुंबई से छीनकर 4 करोड़ 20 लाख में अपना खिलाड़ी बनाया सनराइज़र्स हैदराबाद ने। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को ख़रीदने में सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई और वह 4 करोड़ में चेन्नई के लिए खेलेंगे। 90 लाख में कृष्णप्पा गौतम गए लखनऊ की नगरी और इसी के साथ यह सेट हुआ समाप्त।

दूसरे दिन की नीलामी शुरू हुई कैप्ड बल्लेबाज़ों के सेट के साथ। पहला नाम हैं साउथ अफ़्रीका के एडन मारक्रम का। 2 करोड़ 60 लाख में हैदराबाद के लिए खेलेंगे। अनुभवी अजिंक्य रहाणे एक करोड़ में बने कोलकाता के नाइट राइडर। डेविड मलान, इयोन मॉर्गन, सौरभ तिवारी, आरोन फ़िंच और मार्नस लाबुशेन को नहीं मिला कोई ख़रीदार। आरसीबी और पंजाब के लिए खेलने के बाद अब दिल्ली के लिए खेलेंगे मंदीप सिंह। चेतेश्वर पुजारा भी रहे अनसोल्ड।

अगले सेट में होंगे तेज़ गेंदबाज़, चेतन सकारिया और जयदेव उनादकट पर लग सकती हैं बड़ी बोलियां। इशांत शर्मा, नाथन कोल्टर -नाइल और लुंगि एनगिडी रहे अनसोल्ड। वहीं सवा 5 करोड़ में ख़लील अहमद की बाज़ी मारी दिल्ली के कैपिटल्स ने। बेंगलुरु को पछाड़कर 2 करोड़ में दुष्मंत चमीरा को ख़रीदा लखनऊ ने। चेतन सकारिया में रुचि दिखाई बेंगलुरु और राजस्थान ने लेकिन अंत में 4 करोड़ 20 लाख में उन्हें ख़रीदने में क़ामयाब हुई राजधानी दिल्ली।

पंजाब के संदीप शर्मा गए पंजाब किंग्स के पास। मुंबई को मात देकर नवदीप सैनी को 2.60 करोड़ में अपना रॉयल बनाया राजस्थान ने। जयदेव उनादकट लगभग अनसोल्ड होने वाले थे लेकिन अंतिम समय पर मुंबई ने बोली की शुरुआत की और चेन्नई को पीछे छोड़कर जयदेव को 1 करोड़ 30 लाख में ख़रीदा मुंबई ने।

अनकैप्ड बल्लेबाज़ों में विराट सिंह और हिम्मत सिंह को ख़रीदने की हिम्मत किसी ने नहीं की। हिमांशु राणा, सचिन बेबी और अंडर-19 विश्व विजेता हरनूर सिंह को भी नहीं मिला ख़रीदार। 55 लाख देकर रिंकू सिंह को केकेआर ने अपनी टीम में वापस बुलाया। वहीं बेस प्राइस में लखनऊ गए मनन वोहरा। आंध्र प्रदेश के रिकी भुई के अनसोल्ड जाने के बाद यह सेट हुआ ख़त्म।

तेज़ गेंदबाज़ों के बाद अब नंबर आ गया स्पिनरों का। मयंक मार्कंडेय लौटेंगे मुंबई के खेमे में। तबरेज़ शम्सी और क़ैस अहमद को नहीं मिला कोई ख़रीदार। शाहबाज़ नदीम गए बेस प्राइस में लखनऊ के पास। श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महीश थीक्षना को अपने दल में जोड़ा चेन्नई ने। कर्ण शर्मा, पीयूष चावला और ईश सोढ़ी में किसी ने नहीं दिखाई दिलचस्पी।

दिन के अंत में, त्वरित नीलामी में कुल 106 खिलाड़ियों पर बोली लगाई गयी। त्वरित नीलामी का पहला नाम है फ़िन ऐलेन। राजस्थान के रॉयल्स को हराकर बेंगलुरु ने अपना रॉयल चैलेंजर बनाया उन्हें 80 लाख में। उनके कीवी साथी डेवन कॉन्वे करोड़पति बनकर चले चेन्नई। ऐलेक्स हेल्स, रासी वान दर दुसें, चरिथ असलंका और एविन लुइस अनसोल्ड रहे। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय करुण नायर को भी नहीं मिला ख़रीदार।

वेस्टइंडीज़ के तगड़े बल्लेबाज़ रोवमन पॉवेल पर चेन्नई और दिल्ली ने जताया भरोसा। 2 करोड़ 60 लाख में दिल्ली ने उन्हें अपना फ़िनिशर बनाया। जोफ़्रा आर्चर का नाम आते ही मुंबई और राजस्थान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जोफ़्रा इस सीज़न के लिए चोटिल हैं और खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे। 8 करोड़ के इस दाम पर तो जोफ़्रा अगले ऑक्शन में कभी नहीं मिलते। इस सीज़न ना सही तो क्या, अगले साल जसप्रीत बुमराह और जोफ़्रा आर्चर मुंबई के लिए एक साथ खेलते नज़र आएंगे।

चार साल बाद आईपीएल में वापसी करते हुए ऋषि धवन खेलेंगे पंजाब किंग्स के लिए। चेन्नई ने ख़रीदा ड्वेन प्रिटोरियस को वहीं शर्फ़ेन रदरफ़र्ड चले बेंगलुरु के पास। जॉर्ज गार्टन अनसोल्ड लेकिन डेनियल सैम्स गए मुंबई के पास। 1 करोड़ 90 लाख में फिर एक बार चेन्नई के लिए खेलेंगे मिचेल सैंटनर। रोमारियो शेफ़र्ड के लिए लखनऊ ने मुंबई को टक्कर दी लेकिन जीत नहीं पाए। अचानक से राजस्थान और हैदराबाद उतरे बीच मैदान में। अंततः लंबे युद्ध के बाद सनराइज़र्स को मिली जीत और 7 करोड़ 75 लाख के साथ हैदराबाद जाएंगे रोमारियो शेफ़र्ड। रहमानउल्ला गुरबाज़, ग्लेन फ़िलिप्स और बेन मैक्डरनात अनसोल्ड।

ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जेसन बेहरनडॉर्फ़ बेस प्राइस में गए आरसीबी के पास। नेथन एलिस, सिद्धार्थ कौल और फ़ज़ल हक़ फ़ारूक़ी को नहीं मिला ख़रीदार। राजस्थान ने ओबेद मकॉय को 75 लाख में ख़रीदा। जोफ़्रा आर्चर इस साल उपलब्ध हैं नहीं इसलिए तेज़ गेंदबाज़ी में मुंबई ने किया बड़ा निवेश। डेढ़ करोड़ में मुंबई ने टाइमल मिल्स को ख़रीदा। चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 करोड़ 90 लाख में ख़रीदा ऐडम मिल्न को। ऐंड्रयू टाय, संदीप वॉरियर और रीस टॉप्ली हुए अनसोल्ड।

तन्मय अग्रवाल, समीर रिज़वी, अपूर्व वानखेड़े, अथर्व अंकोलेकर और टॉम कोहलर-कैडमोर में भी किसी ने रुचि नहीं दिखाई। शुभ्रांशु सेनापति खेलेंगे एमएस धोनी की कप्तानी में।

अनकैप्ड तेज़ गेंदबाज़ों में अर्ज़न नागवासवाला, वासु वत्स और यश ठाकुर रहे अनसोल्ड। यश दयाल के लिए बेंगलुरु, गुजरात और कोलकाता ने लगाई बोली। 3 करोड़ 20 लाख की मोटी रक़म ख़र्च कर गुजरात ने ख़रीदा यश दयाल को। सिमरजीत सिंह को ख़रीदा सीएसके ने। आकाश सिंह, मुज्तबा यूसुफ़ और कुलदीप सेन को नहीं मिला कोई ख़रीदार।

त्वरित नीलामी में मार्टिन गप्टिल, बेन कटिंग, पवन नेगी, रॉस्टन चेज़ और भानुका राजापक्षा को नहीं मिला कोई ख़रीदार। शॉन ऐबट के लिए पंजाब किंग्स का सामना करते हुए हैदराबाद ने ख़र्च किए 2 करोड़ 40 लाख। इसी रक़म पर गुजरात ने अल्ज़ारी जोसेफ़ को ख़रीदा। धवल कुलकर्णी, राहुल बुद्धि, लॉरी एवंस, बेनी हॉवेल, हेडन कर, सौरभ कुमार, शम्स मुलानी, ध्रुव पटेल और केन रिचर्ड्सन रहे अलसोल्ड। मुंबई ने रायली मेरेडिथ को करोड़पति बनाया। लखनऊ के सुपर जायंट बने करण शर्मा, काइल मेयर्स और आयुष बदोनी। बेंगलुरु के अनीश्वर गौतम को घर की टीम बेंगलुरु ने ख़रीदा।

कोलकाता के लिए खेलेंगे बाबा इंद्रजीत और चमिका करुणारत्ना। डेविड वीसा, केन्नार लुइस, बी आर शरत, सुशांत मिश्रा, डेविड विली, ब्लेसिंग मुज़ाराबानी, कौशल तांबे और अतीत शेठ को नहीं मिला कोई ख़रीदार। रविकुमार समर्थ खेलेंगे हैदराबाद के लिए। अभिजीत तोमर 40 लाख में गए केकेआर के पास। प्रदीप सांगवान बने गुजरात के टाइटन। मुकेश कुमार सिंह, निनाद रथवा, अमित अली, ललित यादव, आशुतोष शर्मा और ऋतिक शौकीन में किसी ने रुचि नहीं दिखाई।

प्रथम सिंह बने कोलकाता के बाबू मोशाय। वहीं पंजाब ने ख़रीदा अंश पटेल, बलतेज ढांडा और ऋतिक चैटर्जी को। शशांक सिंह और सौरभ दुबे खेलेंगे हैदराबाद के लिए। मुंबई इंडियंस के नए प्लेयर बने मोहम्मद अरशद। 55 लाख में राजस्थान के रजवाड़े बने अनुनय सिंह और अशोक शर्मा। इसे के साथ त्वरित नीलामी का पहला चरण समाप्त हुआ।

हिमाचल प्रदेश के वैभव अरोड़ा की तेज़ गेंदबाज़ी के दीवाने हुए केकेआर और पंजाब। 2 करोड़ चुकाने पड़े पंजाब को उनके लिए। मुकेश चौधरी गए चेन्नई और रसिक सलाम को ख़रीदा कोलकाता ने। बेन ड्वारश्विस, तेजस बरोका, मयंक यादव, युवराज चुडासमा, एस मिधुन और पंकज जसवाल नहीं बिके। मोहसिन ख़ान को लखनऊ ने ख़रीदा। हैदराबाद के चामा मिलिंद खेलेंगे बेंगलुरु के लिए। लेग स्पिनर प्रशांत सोलंकी 1 करोड़ 20 लाख लेकर जाएंगे चेन्नई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *