HomeUttarakhandAlmoraकोसी नदी का रौद्र रूप : साथ बहते मिले तेंदुए और सूअर...

कोसी नदी का रौद्र रूप : साथ बहते मिले तेंदुए और सूअर के शव, वीडियो वायरल

कुदरत का अनोखा खेल देख, हर कोई हैरान !

सीएनई रिपोर्ट, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने कोसी नदी का विकराल रूप दिखा दिया है। अल्मोड़ा के देवस्थल के पास एक हैरान करने वाला मंजर देखने को मिला, जहां शिकारी और शिकार, दोनों के शव नदी में बहते हुए पाए गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

माना जा रहा है कि एक सूअर अपनी जान बचाने के लिए कोसी नदी की उफनती धारा में कूद गया होगा और उसका पीछा करते हुए एक तेंदुआ भी उसी में चला गया।

नदी की तेज धार ने दोनों को अपने आगोश में ले लिया। सोमवार शाम को पहले सूअर का शव मिला और कुछ ही दूरी पर एक गुलदार (तेंदुए) का शव भी बहता हुआ दिखाई दिया, जिसने वहां मौजूद लोगों को अचंभित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments