जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विभिन्न तहसीलों में तैनात किये गये पीएलवी द्वारा नियमित रूप से जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पैरा लीगल वालंटियर सचेन्द्र आर्या द्वारा रविवार को लालकुआं तहसील के हल्दूचौड़ परमा, जयराम, दीना, दुमका बंगर, बच्ची धर्मा, हल्दूचौड़ जग्गी गांव में अभियान चलाया गया। जिसके तहत लोगों को विधिक जानकारी, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना आदि की जानकारी दी गई तथा ग्राम प्रधान, बीएलओ व क्षेत्रीय विधायक से संपर्क कर कोविड-19 में जान गंवा चुके लोगों की जानकारी एकत्र की गई।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।