HomeUttarakhandAlmoraइनसे सीखिये, क्वारंटीन पीरियड का सदुपयोग ! तैयार कर दी सुंदर फुलवारी,...

इनसे सीखिये, क्वारंटीन पीरियड का सदुपयोग ! तैयार कर दी सुंदर फुलवारी, विकसित किये कई कृषि यंत्र, हो रही भरपूर प्रशंसा

ADVERTISEMENTSAd

भतरौजखान/अल्मोड़ा। इन दिनों जहां पूरे प्रदेश में दिल्ली, मुम्बई जैसे महानगरों से प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है, वहीं इनके लिए क्वारंटीन सेंटर भी गांव—गांव में तैयार हो रहे हैं। हो सकता है कि इन सेंटरों में रहने वाले बहुत से लोग कुछ असहज महसूस करते हों, क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि वह लंबे समय तक उत्तराखंड से बाहर रहते हुए आइसोलेटेड रहे और अब भी उन्हें अलग रहना पड़ रहा है। इसके बावजूद सच्चाई तो यह है कि आइसोलेशन के यह 14 दिन बहुत अधिक नही हैं। जरूरत है तो इस पीरियड में भी कुछ खास और नया करने की। ऐसा कमाल यहां दिल्ली से आए कुछ प्रवासियों ने किया है, जो यहां क्वारंटीन किये गये हैं। भतरौंजखान नगर से लगे विकासखंड बेतालघाट के नवीन प्राथमिक विद्यालय च्यूनी में क्वारंटीन प्रवासियों ने विद्यालय बहुत सराहनीय कार्य किये हैं। इन प्रवासियों ने विद्यालय में बड़ी—बड़ी घास को काटकर शानदार फुलवारी बना दी है और कुछ प्रवासियों ने कृषि यंत्र तैयार किये हैं। जिससे ग्रामीणों ने भी इनकी प्रशंसा की है। ये प्रवासी दिल्ली से अपने गांव आये हैं और 14 दिन तक क्वारंटीन हैं। इनका कहना है कि खाली समय का बहुत अच्छा सदुपयोग हो रहा है जिससे उन्हें भी अच्छा महसूस हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments