सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। क्षेत्र में मवेशीखोर गुलदार का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ग्राम सिरसा में आज शुक्रवार दोपहर 4 बजे एक गाय के बछड़े पर हमला बोल घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में काफी दहशत है।
ADVERTISEMENTS
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुरेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह जीना निवासी ग्राम सिरसा की पालतू गाय के बछड़े पर गुलदार झपट पड़ा और उसे नाखूनों से नोच कर घायल कर दिया। लोगों द्वारा हल्ला करने पर गुलदार बछड़े को छोड़ कर भाग गया।
इधर ग्रामीणों का कहना है दिन दहाड़े गांव में गुलदार घुस रहा है। कई लोगों की बकरियों को वह मार चुका है। इसके अलावा अन्य पालतू मवेशियों पर भी जब—तब हमला कर रहा है। जिस कारण वह काफी भयभीत हैं। उन्होंने वन विभाग से सिरसा गांव में पिंजरा लगा मवेशीखोर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।