अल्मोड़ा। कोरोना के खिलाफ जंग में समाज के केवल युवा ही नही कई उम्रदराज भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। यहां पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी की 73 वर्षीय माता भगवती जोशी ने अपने हाथों से 500 मॉस्क की सिलाई की। उन्होंने यह मॉस्क उन जरूरतमंदों के लिए सिले हैं, जो बाजार से किसी कारणवश इन्हें खरीद नही पा रहे हैं। इस प्रयोजन को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने हाथों से तैयार कपड़े के यह मॉस्क राष्ट्रीय जनसेवा समिति के महासचिव प्रकाश रावत को सौंपे। उन्होंने श्री रावत से कहा कि वह इन मॉस्क का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच कर दें। इस मौके पर प्रकाश रावत जी ने श्रीमती भगवती जोशी का धन्यवाद दिया और कहा कि वह वास्तव में समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।