HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : गायक व कलाकार नवीन जोशी का निधन, शोक की...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : गायक व कलाकार नवीन जोशी का निधन, शोक की लहर

हल्द्वानी। रामलीला कमेटी काठगोदाम के प्रमुख कलाकार व सिंगर नवीन जोशी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर शहर समेत समूचे कुमाऊँ में शोक की लहर है। रानीबाग स्थित चित्राशिला घाट पर मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 38 वर्षीय नवीन जोशी पूरी तरह से स्वस्थ्य थे। 23 मई को अचानक उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया। गंभीर हालत में उन्हें कृष्णा हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को सुबह नवीन जोशी ने आखिरी सांस ली। नवीन शादीशुदा थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वे अपने पीछे पत्नी समेत एक मासूम बच्ची व पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। नवीन सिंगर के साथ ही एक बेहद उम्दा कलाकार  भी थे। पिछले कई साल से वे रामलीला में विभिन्न किरदारों में जान डालने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर प्रकाश जोशी, मनोज दुबे, मनोज नैनवाल, जीवन, कविता बेलवाल, विनोद बेलवाल, खुशी दिगारी, गोविंद दिगारी, हरीश भट्ट, हेमलता भट्ट, गगन अरोरा, प्रेम गोस्वामी, संजय गोस्वामी, गोविंद जोशी, किरन पंत, कमल पंत आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रानीबाग चित्राशिला घाट पर उनके अंतिम संस्कार में मंडी समिति के पूर्व सभापति सुमित हृदयेश, पूर्व प्रधन आनंद कुजरवाल, पार्षद भुवन जोशी, निर्माता-निर्देशक विक्की योगी, राजेश कोहली, विजय जोशी, विजय कर्नाटक, कैलाश पांडे, दीपक भंडारी, संदीप राणा, संजय बिष्ट, मो. कतील अख्तर, जगत सिंह जग्गू, पूर्व पार्षद मोहन
बिष्ट आदि ने पहुंचकर शोक संवेदवाएं प्रकट कीं। विक्की योगी ने कहा कि शरदोत्सव मेला हल्द्वानी में विगत कई वर्षों से इनकी अहम भूमिका रहती थी। इनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments