92 साल की लेजेंडरी सिंगर लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, ICU में भर्ती

0

मुंबई। फिल्म जगत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सबकी चहेती दिग्गज गायिका लता मंगेशकर कोरोना की चपेट में आ गई हैं। 92 साल की लेजेंडरी सिंगर कोरोना संक्रमित हैं। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लता मंगेशकर की उम्र को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया।


ADVERTISEMENTS

लता मंगेशकर को हुआ कोरोना, फैंस कर रहे ठीक होने की दुआ
लता मंगेशकर के परिवार का कहना है- ”दीदी में कोरोना के कम लक्षण हैं। लेकिन उम्र के हिसाब से उनपर ध्यान रखने की जरूरत थी। इसलिए डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया। ”लेजेंडरी सिंगर ICU में भर्ती हैं। फैंस के लिए राहत की बात ये है कि लता मंगेशकर में कोरोना के कम लक्षण पाए गए हैं। हॉस्पिटल ऑथोरिटी का कहना है कि लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार हो रहा है। News WhatsApp Group Join Click Now

लता मंगेशकर को कोरोना होने की जानकारी सामने आने के बाद से बॉलीवुड गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सेलेब्स समेत फैंस सभी स्वर कोकिला लता मंगेशकर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

उत्तराखंड में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 16 जनवरी तक बंद, आदेश जारी

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें