ब्रेकिंग न्यूज : अब तक का सबसे बड़ा कोरोना महा विष्फोट, 1637 नए कोरोना मरीज मिले, दून में 623, हरिद्वार में 318, यूएस नगर में 240 और नैनीताल में 211 मरीज मिले, 12 ने दम तोड़ा

0
जमीन घोटाला में सबसे बड़ी कार्रवाई : दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 पर गिरी गाज
जमीन घोटाला में सबसे बड़ी कार्रवाई : दो IAS और एक PCS अफसर समेत 12 पर गिरी गाज


देहरादून। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना काल का सबसे डरावाना हेल्थ बुलेटिन प्राप्त हो गया है। इस बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज कोरोना का सबसे बड़ा धमाका हुआ है। आज प्रदेश में 1637 मामले सामने आए हैं। जबकि 12 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। इस प्रकार कोरोना संक्रमण से अब तक दम तोड़ने वालों की संख्या 414 हो गई है और अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 31973 पहुंच गई है। इसके बावजूद वहीं उत्तराखंड में 21040 लोग स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं। अभी भी प्रदेश में 10397 केस
एक्टिव हैं।
आज देहरादून में रिकार्ड तोड़ 623 मरीज सामने आए हैं। हरिद्वार में 318 यूएस नगर में 240 और नैनीताल में 211 मरीज कोरोना पाजिटिव पाए गए। साफ हो गया है कि मैदानी जिलों में कोरोना कम्यूनिटी स्प्रेड की स्थिति में आ गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा में 16, बागेश्वर में 13,चमोली में 7 और चंपावत में 32 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पौड़ी में 57, पिथौरागढ़ में 34ए रु1द्रप्रयाग में 12 टिहरी में 27 और उत्तरकाशी में 47 कोरोना मरीज सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS


आज एम्स में पांच,दून मेडिकल कालेज में 2, महंत इंद्रेश चिकित्सालय में 1 और एसटीएच हल्द्वानी में 4 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा।

ADVERTISEMENTS