HomeBreaking Newsकार्य संपादन को सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को वितरित किए लैपटॉप

कार्य संपादन को सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को वितरित किए लैपटॉप

ADVERTISEMENTS

✒️ सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने किया वितरण

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल। यहां हुए एक सादे समारोह में मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल डॉ० संदीप तिवारी द्वारा सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को विभागीय कार्यों के कुशल संपादन हेतु लेपटॉप वितरित किए गए।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल दीपक घिल्डियाल ने कहा कि समाज कल्याण विभाग नैनीताल के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सहायक समाज कल्याण अधिकारी तैनात हैं। शासन द्वारा भविष्य मे समस्त पेंशन योजनाओं के आवेदन पत्र ऑन लाइन मोड पर ही प्राप्त किये जायेंगे। आवेदनकर्ताओं को अब कार्यालय एवं विकास खंड के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इस मौके पर सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी द्वारा एक सादे समारोह मे समस्त सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को विभागीय योजनाओं का प्रशिक्षण एवं लैपटॉप का वितरण किया गया। दीपांकर घिल्डियाल (जिला समाज कल्याण अधिकारी) द्वारा अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा पति-पत्नी एवं परिवार में पुत्र 20 वर्ष से अधिक होने पर तथा परिवार की आय चार हजार से अधिक नहीं होने पर वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान किया जा रहा है। माह दिसम्बर, 2022 से आज तक लगभग 3000 वृद्धावस्था के नवीन आवेदन पत्रों को स्वीकृति जारी की गई है।

अनु०जाति की पुत्री की शादी एवं सामान्य जाति की विधवा पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं की पुत्री की शादी अनुदान मद में क्रमशः 183 परिवारों को रुपये एक करोड इक्तालिस लाख मात्र तथा 40 परिवारों को रू. बीस लाख का भुगतान किया जा चुका है। आज के समारोह में असलम अली, मौ० चांद अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी, राहुल आर्य क्षेत्र हल्द्वानी शहर, संजय कुमार क्षेत्र हल्द्वानी ग्रामीण, योगेश पाण्डे क्षेत्र विकास खण्ड कोटाबाग एवं बेतालघाट, रवि कुमार, धारी एवं रामगढ, पूनम रावत भीमताल एवं नैनीताल शहर, जसविन्दर सिंह रामनगर उपस्थित थे। समारोह मे 09 लेपटॉप का वितरण प्रत्येक सहायक समाज कल्याण अधिकारी को किए गए।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments