HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग न्यूज: लमगडा पुलिस ने अल्मोड़ा से बरामद की नाबालिग लड़की, युवक...

ब्रेकिंग न्यूज: लमगडा पुलिस ने अल्मोड़ा से बरामद की नाबालिग लड़की, युवक पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के थाना लमगड़ा अंतर्गत एक गांव की नाबालिग लड़की को बहलाफुसलाकर ले जाकर उसके साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को गत दिवस लमगड़ा पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को अल्मोड़ा से बरामद कर लिया है।
मामले के मुताबिक लमगड़ा ब्लाक के एक गांव की नाबालिग लड़की को उसी गांव का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया और उसके साथ गलत कार्य किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत करते हुए मामले की तफ्तीश की। मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही के लिए उप निरीक्षक बरखा कन्याल, कास्टेबल प्रकाश चन्द्र, विजय कुमार, कवित्री की एक टीम गठित की। टीम ने सभी संभावित स्थानों पर ढूंढखोज और छानबीन की। पुलिस टीम ने पता लगाकर अल्मोड़ा से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया और उसके साथ ही आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। बरामद लड़की की भी विधिक नियमानुसार कार्रवाई गतिमान है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments