HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : मानसून सीजन में डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य -...

लालकुआं : मानसून सीजन में डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य – वन क्षेत्राधिकारी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

लालकुआं। तराई पूर्वी डौली रेंज वन विभाग कि टीम ने आगमी मानसून सीजन में डेढ़ लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत डौली रेंज वन कार्यालय में स्थित नर्सरी में फलदार और छायादार के साथ-साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। यह पौध डौली रेंज के अन्तर्गत आने वाले वनक्षेत्र में लगाये जायेंगे साथी ही क्षेत्र के सावर्जनिक स्थानों पर भी रोपित किये जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd

यहां तराई पूर्वी डोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि आगमी मानसून सीजन को देखते हुए डौली रेंज कार्यालय में स्थित नर्सरी में 16 प्रजाति की पौध तैयार की जा रही है जो मानसून सीजन में डौली रेंज के वन क्षेत्र में लगाई जाएंगी उन्होंने कहा कि वन विभाग इस बार मानसून सीजन में डेढ़ लाख से अधिक पौधे रोपित करेगा जिसकी तैयारी चल रही है।

उन्होंने कहा कि इसी के तहत यह नर्सरी में आमला, बेहड़ा, शीशम, पीपल, आम, हरहाड़, जामुन, अर्जुन, सहजन की पौध तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन पौधों के रोपित होने से हरियाली बढ़ेगी जिससे प्रदूषण स्तर कम होगा और जानवरों को भोजन मिलेगा जिससे मानव वन्यजीव के संघर्षो में कमी आएगी साथ ही लोगों को राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पौध लगाने के लिए वन विभाग द्वारा जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा और लोगों को पौध लगाने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा साथ ही पेड़ों से मिलने वाले लाभों के बारे में भी बताया जायेगा।

खटीमा में हुई बैंक लूट का खुलासा, राजस्थान से यहां आकर दिया घटना को अंजाम

हल्द्वानी : सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में जल्द मिलेगी MRI की सुविधा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments