HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : जल्द होंगे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव, प्रभारी एवं...

लालकुआं : जल्द होंगे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव, प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामपाल गंगोला की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने लालकुआं इकाई के चुनाव हेतु प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किये है।

जिसमें प्रभारी के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप सब्बरवाल को प्रभारी और संजय जोशी को सह प्रभारी लालकुआं नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने बताया कि प्रभारी एवं सह प्रभारी द्वारा लालकुआं इकाई के निवर्तमान पदाधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर सदस्यता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। जल्द ही नवनियुक्त प्रभारियों द्वारा चुनाव संम्पन्न कराने हेतु कार्यवाही प्रारम्भ की जाएगी। जिले के पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई दी।

नैनीताल जिले के 11 डिग्री कॉलेजों के 15899 विद्यार्थियों को मिलेगा टेबलेट, छात्रों को करना होगा ये काम

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आज फिर एक और महिला को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, क्षेत्र में दहशत

Almora दर्दनाक हादसा : खाई में गिरी अनियंत्रित कार पति—पत्नी सहित 03 की मौत, 04 गम्भीर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments