HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

लालकुआं ब्रेकिंग : कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। कच्ची शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई में कोतवाली पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है, बीती रात पुलिस ने दबिश देकर 54 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात मुखबिर की सूचना पर सुमित कुमार को अम्बेडकर नगर वार्ड एक से पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस को 54 पाउच कच्ची शराब के बरामद हुई है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर कोतवाल संजय कुमार ने कहा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल तरूण मेहता मौजूद रहे।

UKPSC का बड़ा फैसला, प्रश्नपत्र में गलतियों पर 25 विषय विशेषज्ञों को पैनल से हटाया

ADVERTISEMENTS
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments