HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : राजनीतिक पार्टियों को छोड़ कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं को सौंपे...

लालकुआं : राजनीतिक पार्टियों को छोड़ कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। नगर कांग्रेस कमेटी ने गत विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उन्हें उचित दायित्व सौंपे।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नगर कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सम्मान समारोह के दौरान गत विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए पार्टी की नीतियों के तहत क्षेत्र में व्यापक समाज सेवा करते हुए उनसे कांग्रेस पार्टी को और अधिक कामयाब बनाने का आह्वान किया गया।

भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए अनूप भाटिया को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर नवनियुक्त नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अनूप भाटिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान जहां कार्यकर्ताओं की भारी उपेक्षा की जा रही थी, वहीं क्षेत्र के विकास कार्य भी रुक गए थे। जिसके चलते उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही भाजपा से जुड़े हुए थे परंतु जैसे ही उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तो इस पार्टी में कार्यकर्ताओं के महत्व पर जहां वह अत्यधिक गदगद हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर उन्हें गर्व हो रहा है।

हिमांशु के पेपरे मैशे में सजीव हुई उत्तराखंडी संस्कृति ! बाज़ार में जबरदस्त डिमांड

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए सतपुरा है कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाया गया है जिसमें माजिद अली उपाध्यक्ष, विवेक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विपिन यादव, खजान चंद्र त्रिपाठी और वसीम रजा सचिव बनाए गए। रवि तिवारी, सूरज राय, जावेद अली, मोहन जोशी, विजेंद्र पाल, हर प्रसाद गुप्ता संगठन मंत्री बनाए गए, जबकि इमरान हुसैन, नीरज पांडे, प्रसनजीत सरकार और इरफान को प्रचार मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, जिला महामंत्री भुवन पांडे, रविशंकर तिवारी, जीवन कबड़वाल, पूर्व दर्जा मंत्री अनीस अहमद, महामंत्री गुरदयाल सिंह मेहरा, फिरोज खान, सईद अहमद, हेमा आर्य सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

बीएसएफ मुख्यालय में जवान ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, पांच की मौत, एक घायल

अब हल्द्वानी से दिल्ली का सफर महज साढ़े 5 घंटे में, चलेंगी नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें – जानिए टाइम-टेबल

हल्द्वानी : पुलिस सिपाही की पिटाई से युवक ने काटी हाथ की नसें, मौत – सिपाही सस्पेंड

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments