HomeBreaking Newsब्रेकिंग : घर के आंगन में बालक पर झपटा गुलदार, गम्भीर, हायर...

ब्रेकिंग : घर के आंगन में बालक पर झपटा गुलदार, गम्भीर, हायर सेंटर रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, खटीमा/यूएस नगर

05-year-old injured in Leopard's attack, referred to higher center
⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

घर के बाहर आंगन में लेटे 05 साल के मासूम बालक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला बोल दिया। बालक की दादी द्वारा शोर मचाने पर गुलदार बालक को छोड़ भाग गया। मासूम को गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उधमसिंह नगर के खटीमा में दक्षिणी जौलासाल वन रेंज से सटे लंकापुरी (गिद्धौर) गांव में घटी है। बताया जा रहा है कि 5 साल का बलजीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी लंकापुरी (गिद्धौर) घर के बाहर आंगन में लेटा था। उसके पास ही उसकी दादी भी खड़ी थी। इसी बीच अचानक एक गुलदार उस पर झपट पड़ा और मासूम को अपने मजबूत जबड़ों में दबाने का प्रयास करने लगा। बालक की दादी द्वारा शोर मचाने पर गुलदार उसे छोड़ कर भाग गया। सूचना पर दक्षिणी जौलासाल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बालक बलजीत सिंह को खटीमा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

इधर बताया जा रहा है कि इलाके में गुलदार की दहशत लंबे समय से है। यहां पहले भी कई बार गुलदार लोगों पर हमले करने का प्रयास कर चुका है। इससे खास तौर पर छोटे बच्चों को काफी खतरा रहता है। स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग से उचित कार्रवाई करके गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़िये — Success story : हिमांशु के पेपरे मैशे में सजीव हुई उत्तराखंडी संस्कृति ! बाज़ार में जबरदस्त डिमांड

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments