HomeCrimeलालकुआं ब्रेकिंग : पुलिस ने दबोचे तीन जुआरी

लालकुआं ब्रेकिंग : पुलिस ने दबोचे तीन जुआरी

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एक जुए के फड़ पर दबिश देते हुए वहां से तीन जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस ने इन जुआरियों के कब्जे से 2090 रुपए व एक ताश की गड्डी बरामद की है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे हैं अवैध कारोबार में लिप्त कारोबारियों कि धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी संजय कुमार को सूचना मिली कि कुछ जुआरी वीआईपी गेट स्थित जंगल में जुआ खेल रहे हैं। News WhatsApp Group Join Click Now

Uttarakhand Breaking : यहां गहरी खाई में जा गिरी JCB, दर्दनाक हादसे में एक की मौत, दो घायल

सूचना पर से त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते दबोच लिया। पकड़े गए जुआरियों में राजेश कश्यप पुत्र प्रदीप कश्यप एंव अरूण पाल पुत्र वीरपाल निवासी पश्चिमी राजीव नगर घोड़ानाला बिंदुखत्ता तथा समीर पुत्र बाबर खान निवासी वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर लालकुआं शामिल है।

Big News : रेप कांड, पूरी कहानी : फफक—फफक कर रो पड़ी महिला वकील, कही इतनी बड़ी बात

इधर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि जुआरियों के कब्जे से 2090 रूपए व ताश की गड्डी बरामद करने के साथ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद, कांस्टेबल तरूण मेहता, आनंद पुरी मौजूद रहे।

Haldwani : बहुत महंगी साबित हुई फेसबुक पर महिला से दोस्ती, 19 लाख का लगा दिया चूना

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments