क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)लालकुआं। जिला डेयरी सहकारी संघो में विभिन्न संविदा एंव ठेकेदारी पदों पर सीधी भर्ती के नाम पर प्रकाशित विज्ञापन के सम्बन्ध में नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने जानकारी देते हुए कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ में इस तरह की कोई भी भर्ती प्रक्रिया नहीं की जा रही है और ना ही इस तरह की कोई प्रमाणित सूचना डेरी फैडरेशन या डेरी विकास विभाग द्वारा दुग्ध संघ को दी गई है।

इस सम्बन्ध में अध्यक्ष बोरा ने स्पष्ट किया गया कि नैनीताल दुग्ध संघ में किसी भी बाहरी एजेंसी के माध्यम से संविदा व ठेकेदारी में श्रमिकों की कोई भर्ती नहीं की जा रही है। दुग्ध संघ में भर्ती के नाम पर और इस तरह के किसी भी विज्ञापन आदि से नैनीताल दुग्ध संघ का कोई लेना देना नहीं है।
अतः सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि नैनीताल दुग्ध संघ में सीधी भर्ती के नाम पर किसी भी तरह के बहकावे में न आये और सावधान रहे।
हल्द्वानी ब्रेकिंग : दिल का दौरा पड़ने से सीआरपीएफ जवान की मौत

