HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : नगर पंचायत ने किया राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को सैनिटाइज

लालकुआं न्यूज़ : नगर पंचायत ने किया राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को सैनिटाइज

ADVERTISEMENTS

हेम जोशी

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं ने आज यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर एवं निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का सैनिटाइज किया। गया नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह ने बताया कि राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ मीरा जोशी के आग्रह पर नगर पंचायत ने उक्त दोनों परिसरों का सैनिटाइजेशन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह ने कहा कि डॉ. मीरा जोशी यहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी होने के अलावा वर्तमान समय में कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी के लिए नोडल अधिकारी भी हैं तथा कोविड-19 को लेकर के उनके द्वारा पूरी शिद्दत के साथ अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है।

इसके अलावा उनके द्वारा दोनों अस्पताल परिसरों को सैनिटाइजेशन किए जाने का आग्रह करना बेहद सराहनीय है इधर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीरा जोशी ने नगर पंचायत द्वारा उन्हें सहयोग किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया डॉ. मीरा जोशी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी चिकित्सा संबंधी दिक्कत ना हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें तथा मास्क पहनकर ही अस्पताल परिसर में प्रवेश करें उन्होंने कहा कि हमारी यह सावधानी हमें कोरोना महामारी के जंजाल से शीघ्र ही मुक्ति दिलाएगी।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

https://creativenewsexpress.com/haldwani-corpse-of-guldar-hunted-woman-recovered-from-forest/
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments