HomeBreaking Newsलालकुआं : गौला नदी अपने उफान पर, पुलिस-प्रशासन ने किया लोगों को...

लालकुआं : गौला नदी अपने उफान पर, पुलिस-प्रशासन ने किया लोगों को अलर्ट

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/लालकुआं| नैनीताल जिले समेत पहाड़ों पर हुई जोरदार बारिश का असर दिखने लगा है, यहां हल्द्वानी, लालकुआं से होकर गुजरने वाली गौला नदी अपने उफान पर है। भारी बरसात के चलते लालकुआं की गौला नदी का बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी के किनारे बसे बिंदुखत्ता के कई इलाकों में लोगों को पुलिस-प्रशासन ने अलर्ट किया है, साथी ही प्रशासन ने लोगों से नदी के किनारे न जाने की अपील की है। मूसलाधार बरसात के चलते गौला बैराज का जलस्तर 12000 क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया है।

गौलानदी में बढ़ते जल स्तर के खतरे को देखते हुए कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में प्रशासन लगातार गौलानदी की मॉनिटरिंग कर रहा है, वहीं कोतवाल डीआर वर्मा ने पुलिस टीम के साथ गौलानदी के जलस्तर का निरीक्षण करते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की अपील की। इस दौरान कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि गौलानदी के किनारे पुलिसकर्मियों की तैनाती की जो नदी के जल स्तर पर अपनी नजर बनाए हुए है।

फिर जारी हुआ मौसम का तात्कालिक बुलेटिन जारी – उत्तराखंड के 5 जिलों में अलर्ट

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments