HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : स्कूल में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी भीषण...

लालकुआं : स्कूल में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, हड़कंप

लालकुआं समाचार | यहां मोटाहल्दू प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में भोजन बना रहे टूरिस्टो के गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगाने से मौके पर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTSAd

दरअसल, इन दिनों गर्मियों की छुट्टी पड़ी हुई है जिस कारण कई पर्यटक पहाड़ का रुख कर रहे है। मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के पर्यटक मोटाहल्दू प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में रुके और यहां उन्होंने खाना बनाना शुरू ही किया था कि अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। आग लगाने से मौके पर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग पूरी तरह बेकाबू हो चुकी थी। सूचना अग्निशमन विभाग और हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को दी गई। अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इन दिनों स्कूलों की छुट्टियां चल रही है। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल हल्दूचौड़ पुलिस पर्यटकों से पूछताछ कर रही है।

उत्तराखंड (दर्दनाक हादसा) : मंगलवार तड़के खाई में गिरा पिकअप वाहन, तीन की मौत, 3 घायल

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments