HomeBreaking Newsलालकुआं : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुकदमा दर्ज

लालकुआं : नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुकदमा दर्ज

लालकुआं| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ क्षेत्र निवासी नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ का सेवन करने के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता रमेश चन्द्र जोशी ग्राम- हरिनगर हरिपुर नायक ऊंचापुल हल्द्वानी निवासी ने स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी देते हुए कहा कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री चरित्रा का विवाह 11 दिसम्बर 2020 को कमलेश काण्डपाल पुत्र हरीश चन्द्र काण्डपाल निवासी राम तुलारामपुर पो. हल्दूचौड़ के साथ हुआ था। अपनी पुत्री के विवाह में मेरे द्वारा(1500000) पन्द्रह लाख रुपए सा खर्च किये गये थे, जिसमें (6 लाख नगद, विवाह समारोह में एक स्कूटी, लैपटॉप व अन्य सामान दिया था। एवं बिटिया की बचत पासबुक जिसमें (400000) चार लाख का जमा है।

छः माह से मेरी पुत्री को उसका पति कमलेश काण्डपाल ससुर, दादी सास एवं सास दहेज को लेकर अत्यधिक दबाव बना रहे थे, जिसके फलस्वरुप मेरी पुत्री ने 4 नवम्बर की रात्री लगभग 8 बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जिसका मुझे विश्वास नहीं है। जहर खाया या खिलवाया गया मुझे रात्री 10:20 पर काल करके अवगत कराया गया है, सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है जोकि मुझे मृत्यु होने के उपरान्त अवगत कराया गया है।

पीड़ित पिता ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले में धारा 304 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है।

दीजिए बधाई – हल्द्वानी के मनीष ने पहले प्रयास में पास की UGC NET की परीक्षा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments