HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : कड़ाई के गर्म तेल में गिरी बालिका, अस्पताल में...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : कड़ाई के गर्म तेल में गिरी बालिका, अस्पताल में भर्ती

लालकुआं। लालकुआं से एक और दुखद खबर सामने आ रही है, यहां निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में मेंचुरियन बनाते समय कड़ाई के गर्म तेल में साढ़े तीन वर्ष की बालिका गिर गई। बालिका तेल में गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे आनन-फानन में हल्द्वानी के एक चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बताते चलें कि यहां बिंदुखत्ता के घोड़ानाला दुर्गापाल कॉलोनी निवासी विनोद कुमार की लालकुआं में पोस्ट ऑफिस के बगल में फॉस्ट फूड की दुकान है। रविवार की देर सांय विनोद की पत्नी शांति घर पर ही दुकान के लिए मेंचुरियन तल रही थी।

इसी दौरान उसकी साढ़े तीन साल की बेटी भावना खेलते खेलते किचन में पहुंच गई। और अचानक गर्म तेल से भरी कड़ाई भावना के उपर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने उसे हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments