बगावत ही बगावत : भाजपा की सेवा का जिक्र करते हुए फफक-फफक कर रो पड़े पवन चौहान, दिया इस्तीफा – लालकुआं सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान

0

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लालकुआं विधानसभा सीट से मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार पवन चौहान द्वारा आयोजित महापंचायत में पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने वर्ष 2012 से आज तक की गई भाजपा की सेवा का जिक्र करते हुए वह फफक-फफक कर रो पड़े। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now


ADVERTISEMENTS

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का टिकट बंटवारा भाजपा की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा, इस दौरान उन्होंने आयोजित महापंचायत में पहुंचे हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह लालकुआं विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर कर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को धूल चटाएंगे।

यहाँ कांग्रेस में बग़ावत के आसार : हरदा के प्रत्याशी बनने पर बोलीं संध्या, “नारी कोमल, नारी कठोर, नारी बिन नर का कहां छोर”

उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर उन्हें हमेशा नीचा दिखाने एवं राजनीति में पीछे धकेलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है और वह जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतकर भाजपा को धूल चटाएंगे।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : भाजपा प्रत्याशी जोगेन्द्र रौतेला ने कराया नामांकन

Haldwani Breaking : मां इंदिरा हृदयेश की तस्वीर के साथ नामांकन कराने पहुंचे सुमित हृदयेश

विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा से दिया इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा त्यागपत्र – निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें