HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : रेलगाड़ी की चपेट में आकर हाथी का बच्चा घायल, मां...

लालकुआं : रेलगाड़ी की चपेट में आकर हाथी का बच्चा घायल, मां नहीं जाने दे रही रेस्क्यू टीम को पास

लालकुआं| लालकुआं से हल्दी रेलवे स्टेशन के बीच रेलगाड़ी की चपेट में आकर हाथी का बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जोकि रेल पटरी के बीच चलते हुए ट्रेन से टकराकर कई फुट गहरी खाई में गिर गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जैसे ही तराई केंद्रीय वन प्रभाग टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम को मिली तो उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से पशु चिकित्सक एवं वन विभाग के पशु चिकित्सको की टीम को मौके पर भेजा तो हाथी के बच्चे की मां के मौके पर मौजूद होने के चलते रेस्क्यू अभियान में कठिनाई हो रही है।

जैसे ही रेस्क्यू टीम हाथी के बच्चे के उपचार के लिए उसके नजदीक जा रही हैं वैसे ही हाथी के तेज चिंघाड़ने के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ रहा है, जिसके चलते रेस्क्यू टीम दूर से ही घायल हाथी के बच्चे को देखने को मजबूर हैं।

इधर तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि बीती रात हाथी के बच्चों को रेलगाड़ी ने टक्कर मार दी है जिसके उसके पिछले हिस्से काफी चोट आई है उन्होंने कहा कि घायल हाथी के ईलाज के लिए डाक्टर आ गई है तथा उसका रेस्क्यू पर ईलाज किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments