HomeUttarakhandDehradunललित शौर्य ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को भेंट की पुस्तक "फॉरेस्ट...

ललित शौर्य ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को भेंट की पुस्तक “फॉरेस्ट वॉरियर्स”

उत्तराखंड के युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मुलाक़ात कर उन्हें अपना बाल कहानी संग्रह फॉरेस्ट वॉरियर्स भेंट किया। सेफ हाउस देहरादून में हुई इस मुलाकात में अजय भट्ट ने शौर्य के रचना धर्मिता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बाल साहित्य भावी भविष्य के निर्माण में महती भूमिका निभाता है। प्रथम दृष्टया यह पुस्तक पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित लगती है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ललित शौर्य ने बताया कि फॉरेस्ट वॉरियर्स पुस्तक में नौ कहानियां संकलित हैं, जो उनकी अपनी लिखी हुई हैं। ये कहानियां पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हैं। उत्तराखंड के जंगल प्रतिवर्ष आग की भेंट चढ़ जाते हैं। जिससे बड़ी संख्या में वन संपदा का नुकसान होता है। इस पुस्तक में कहानियों के माध्यम से वनों को आग से बचाने के उपाय भी बताएं गए हैं। साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण व उनके संरक्षण पर बल दिया गया है।

ललित शौर्य बाल साहित्य में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उनकी अब तक 13 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनमें दादाजी की चौपाल, जादुई दस्ताने, कोरोना वॉरियर्स, स्वच्छता के सिपाही, द मैजिकल ग्लब्ज, फॉरेस्ट वॉरियर्स, जल की पुकार आदि प्रमुख हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments