HomeUttarakhandAlmoraबैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप में लक्ष्य सेन करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप में लक्ष्य सेन करेंगे भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व

  • बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप 2021

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

हुईलवा, स्पेन में कल 11 दिसंबर से शुरू होने जा रही बैडमिंटन सीनियर विश्व चैंपियनशिप-2021 के लिए अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन का चयन भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 दिसंबर तक चलेगी।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य इंडोनेशिया में वर्ल्ड बैडमिंटन टूर फाइनल्स खेलकर भारतीय टीम के साथ सीधे स्पेन पहुचे हैं। लक्ष्य के साथ उनके पिता व कोच डीके सेन भारतीय टीम के कोच के रूप में विश्व चैम्पीयन्शिप में प्रतिभाग कर रहे हैं।

लक्ष्य का पहला मैच जर्मनी के खिलाड़ी मैक्स विक्करीचन से कल 11 दिसंबर को होना है। लक्ष्य सेन की वर्ल्ड रैंकिंग फ़िलहाल 19 है। लक्ष्य सेन के चयन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड परिवार, खेल प्रेमिओं व खिलाड़िओं ने उनको चैंपियनशिप हेतु शुभकामनायें दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments