HomeUttarakhandAlmoraलक्ष्मी अधिकारी ने बनाया सबसे आकर्षक पोस्टर, रा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में आजादी...

लक्ष्मी अधिकारी ने बनाया सबसे आकर्षक पोस्टर, रा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में आजादी के अमृत महोत्सव विषयक प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में विविध विषयों पर आकर्षक संदेश युक्त पोस्टरों का प्रदर्शन किया। इसमें लक्ष्मी अधिकारी प्रथम, गीतिका आर्या द्विवतीय तथा प्रीति आर्या व नेहा खनायत तृतीय रहे।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें, मतदान एक वरदान, धर्मनिरपेक्ष भारत, पर्यावरण हमारी साझी विरासत, लैंकिग समानता आदि विषयों पर पोस्टर बनाये। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जंतु विज्ञान विभाग डॉ. दीपा पांडे, इतिहास विभाग से डॉ. महिराज मेहरा शामिल थे। आयोजक मंडल में विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान डॉ. जया नैथानी, डॉ. दीपा मेहरा रावत, पूजा बोहरा शामिल थे। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. नीमा बोहरा, डॉ. अभिमन्यु कुमार, डॉ. दीपा पांडे, डॉ. नमिता मिश्रा, पंकज प्रियदर्शी आदि ने सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका, संस्कृत विभाग डॉ. माया शुक्ला द्वारा पोस्टरों की सराहना के साथ ही छात्र—छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments