HomeCrimeमामी के प्यार में पागल भांजे ने मामा को उतारा मौत के...

मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट, पढ़ें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS

कुशीनगर| लोग कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और प्यार में अंधा व्यक्ति कुछ भी कर सकता है। कुशीनगर पुलिस ने एक ऐसी ही घटना से पर्दा उठाया है। अपनी मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की इस साजिश में भांजे के साथ उसका एक दोस्त भी शामिल हुआ। भांजे का प्यार एक तरफा नहीं था, बल्कि उसकी मामी भी उसके प्यार में पागल थी और इस हत्या की साजिश मामी और भांजे ने मिलकर रची थी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इसी महीने की 13 तारीख को भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस करके इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामी के साथ मिलकर मामा की गोली मारकर हत्या कर दी। इन सबके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मृतक की पत्नी के साथ सभी दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने कड़ाई से की पूछताछ तो मामी ने बताया सारा सच

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के तरया सुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान गांव निवासी विद्यासागर की इसी महीने की 13 तारीख को अहिरौलीदान मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मौके का मुआयना किया था और पुलिस टीम बनाकर घटना के अनावरण का आदेश दिया था। हत्या के बाद से पुलिस को शक हुआ तो मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया। आगे पढ़ें…

पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका उसके अपने भांजे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह और उसका भांजा रवि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उस शादी के बीच में उसका पति विद्यासागर रुकावट पैदा कर रहा था। उसके बाद वह रवि से बात करके अपने पति के हत्या की साजिश रची।

बिहार का रहने वाला है अभियुक्त रवि

अभियुक्त रवि उर्फ रविरंजन जो बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है उसने इस हत्या में अपने दोस्त रोहित को साथ लिया और इसी माह की 13 तारीख को अपने मामा विद्यासागर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना का खुलासा करते हुए एसपी धवल जयसवाल ने बताया कि हत्या की घटना को कारित करने वाले बदमाश पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। रात में मुखबिर के सूचना पर मुठभेड़ हुई जिसमें हत्यारे को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया इसके साथ मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हल्द्वानी : जब नगर आयुक्त बने कूड़ा गाड़ी के चालक, किया डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments