हल्द्वानी : जब नगर आयुक्त बने कूड़ा गाड़ी के चालक, किया कूड़ा कलेक्शन

0
हल्द्वानी : जब नगर आयुक्त बने कूड़ा गाड़ी के चालक, किया कूड़ा कलेक्शन

हल्द्वानी अपडेट| हल्द्वानी नगर निगम (Haldwani Municipal Corporation) के सफाई कर्मचारी पूरी तरह हड़ताल में है। जिससे की शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई हैं। ऐसे में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए खुद ही कूड़ा गाड़ी का स्टेयरिंग थाम डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना शुरू कर दिया।


ADVERTISEMENTS

बता दें कि यह स्थिति सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण उत्पन्न हुई। बढ़ा हुआ मानदेय देने की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। इसके साथ ही कूड़ा गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं, लिहाजा नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाते हुए कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया। इस दौरान उनके साथ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल भी थे, जो हेल्पर की भूमिका में नजर आए।

क्या बोले नगर आयुक्त

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय (Municipal Commissioner Pankaj Upadhyay) ने करीब पांच घंटे तक कूड़ा गाड़ी चलाई। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी चालक की भूमिका में आ गए और वह काठगोदाम की ओर कूड़ा इकट्ठा करने निकल गए। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि शहर की सफाई करना नगर निगम और उनकी जिम्मेदारी है। इसलिए वह अन्य कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

नगर आयुक्त ने कहा कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलेगा, इसलिए सफाई कर्मचारी हड़ताल से वापस लौटें। नगर निगम प्रशासन वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा शहर के लोगों को परेशानी में डालना अच्छी बात नहीं है, लिहाजा उनको स्वयं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना पड़ेगा।

सफाई कर्मियों की ये हैं मांगें

आंदोलित कर्मचारियों की मुख्य मांग शासनादेश के अनुसार अस्थायी पर्यावरण मित्रों व मोहल्ला स्वच्छता कर्मचारियों को 500 रुपये मानदेय देना है। अभी 275 रुपये मिल रहा है। इसके अलावा वह नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त करने, यातायात नगर में कार्यरत सफाई कर्मियों को निगम में शामिल करने, चालक के रूप में कार्य कर रहे सभी कर्मियों को चालक के समान वेतन देने, बैंणी सेना की व्यवस्था समाप्त करने, मैजिक निजी डोर टू डोर का नगर निगम में विलय की भी मांग कर रहे हैं।

Bageshwar: मथुरा से पहुंची टीम, पहले दिन पकड़े 40 बंदर

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1