हल्द्वानी न्यूज : गौलापार में कुंवरपुर ब्लॉक कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में निकाली पदयात्रा

0

हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर गौलापार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुंवरपुर के पदाधिकारियों ने महंगाई के विरोध में पदयात्रा का आयोजन किया। इसके तहत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कुंवरपुर पुलिस चौकी से शिवमंदिर तक पैदल मार्च किया। पद यात्रा में जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस और कांग्रेस अनुसूचितजाति विभाग के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।


ADVERTISEMENTS

इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुंवरपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने कहा कि मोदी राज में महंगाई ने अपनी चरम सीमा को भी पार कर दिया है। महंगाई की वजह से महिलाओं का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। इस मौके पर कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्ष भगवान सममल, लाखनमंडी चोरगलिया न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रहलाद बोरा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, संध्या डालाकोटी, राजन खनवाल, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्या,बलवंत बोरा,राकेश पंवार, हेमंत बगडवाल, रविंद्र रैकुनी, तपिश बडोला, बालम नौला, हरेंद्र क्वीरा, कमल शर्मा व सोनू मेहरा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS