सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
ADVERTISEMENTS
एक्स सेंट्रल आमर्ड पुलिस फोर्स पर्सनल एसोसिएशन उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह नेगी ने बताया कि कुमाऊं मंडल में रहने वाले सेवानिवृत्त पैरामिल्टरी फोर्स पर्सनल लोगों की बैठक कल 4 जनवरी को सुबह 10.30 बजे होगी। बैठक का आयोजन मिलम इन होटल निटक टैक्सी स्टैंड में होगा। बैठक में कुमाऊं के 6 जिलों के पूर्व सैनिक भाग लेंगे। मिटिंग में पिछले साल 14 दिसम्बर 2021 को दिल्ली सम्मेलन लिये गये निर्णय व डीजी बीएसए से की गयी बातों को भी विस्तारपूर्वक बताया जायेगा तथा वर्ष 2022 के लिये संघर्ष की रणनीति तय की जायेगी। उन्होंने संगठन के समस्त सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की है।
ADVERTISEMENTS




