HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: कोसी चोरी बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Almora Breaking: कोसी चोरी बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
गत दिवस कोसी के निकट से चोरी गई मोटरसाईकिल की बरामदगी के साथ ही पुलिस ने मोटरसाईकिल चोर को आज गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd

गत 22 जून 2022 को सोमेश्वर थानांतर्गत ग्राम ज्यूला​ निवासी सौरभ सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने थाना सोमेश्वर में अपनी मोटरसाइकिल स्पेलैण्डर प्लस संख्या UK 01A 1306 के कोसी—रानीखेत तिराहे के पास से चोरी हो जाने की तहरीर दी। इस पर थाना सोमेश्वर में अज्ञात के विरुद्ध धारा 379 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। छानबीन के लिए थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद ने टीम गठित की। इस टीम ने मोटर साइकिल का पता लगाने और चोर की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की पातलीबगड़ स्थित सीसीटीवी कैमरों की मदद से टीम ने पातलीबगड़, ममरछीना व ताकुला क्षेत्र में सुरागरसी—पतारसी की।

प्रयासों के चलते आज चुराड़ी बैण्ड के पास चेकिंग के दौरान कमल भट्ट, निवासी भट्ट गांव, थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली और आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments