HomeHimachalनालागढ़ न्यूज : पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कल्याण पुर सड़क को...

नालागढ़ न्यूज : पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कल्याण पुर सड़क को पक्का बनाने के काम का किया शुभारंभ, की कईं घोषणा

नालागढ़ । नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मस्तानपुर के गांव कल्याणपुर सड़क को पक्का बनाने के कार्य का आज शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जनता अरसे से इस सड़क को पक्का बनाने की मांग कर रही थी। उन्होंने कि कल्याणपुर के लिए लगाए गए सिंचाई ट्यूबेल को जल्दी से जल्दी चलाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने जनता की मांग पर क्षेत्र में एक और ट्यूबवेल लगाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि बिजली की किल्लत को दूर करने के लिए एक नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा और एक ओवर हेड टैंक का भी निर्माण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि पुलिया के निर्माण के लिए भी धन जल्द से जल्द उपलब्ध करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों ने मेन रोड से लेकर गुरुद्वारा साहिब तक रोड को दोबारा से पक्का करवाने के लिए ओर कटिडू माजरा से गांव कल्यानपुर तक डेढ़ इंच की लाइन को डालने के लिए के एल ठाकुर का आभार जताया।
इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरीक्षण किया। ओर जनता की समस्याओं को सुना।

इस मौके पर प्रधान पवन कुमार, उप प्रधान नन्द लाल, चुड सिंह राणा, भाग सिंह चौहान, महेश शर्मा, संजय राणा, लंबरदार राम प्रकाश, राम आसरा, वार्ड पंच प्रीतम सिंह, काका सिंह,सुरेंद्र सिंह, मास्टर देवी सिंह, रवि ठाकुर, गुरधयान रणोट, मलकीत सिंह बलदेव सिंह, प्यारा सिंह व काबल सिंह व आदि अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

1 नवंबर से बदल जाएगा एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी का सिस्टम, लागू होगा नया नियम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments