1 नवंबर से बदल जाएगा एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी का सिस्टम, लागू होगा नया नियम

0
उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रुपये से बढ़कर 300 रुपये हुई
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली। घरों में उपयोग होने वाली रसोई गैस सिलेंडर को लेने का पूरा सिस्टम अब बदलने वाला है। सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए सरकार 1 नवंबर से नया नियम लागू करने की तैयारी में है। अब एलपीजी सिलेंडर लेने या होम डिलीवरी को लेकर पूरा सिस्टम बदलने जा रहा है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

आपको बता दे कि सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक 1 नवंबर से देश के 100 स्मार्ट सिटीज में गैस की डिलीवरी के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) अनिवार्य हो जाएगा। यानी अब जब 1 नवंबर से सिलेंडर लेकर डिलीवरी ब्वॉय आपके घर आएंगे तो उन्हें OTP बताना होगा।

यह कदम सिलेंडर से चोरी होने वाली गैस, सिलेंडर चोरी रोकने और सही कस्टमर की पहचान के लिए लागू किया जा रहा है। इस नियम के तहत जैसे ही आप सिलेंडर बुक करेंगे, आपके मोबाइल पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।

इसके बाद जब डिलीवरी ब्वॉय आपके घर पर गैस सिलेंडर पहुंचाने आएंगे तो उन्हें ओटीपी बताना होगा। ओटीपी साझा किए बगैर एलपीजी सिलेंडर डिलिवर नहीं हो पाएगा। फिलहाल जयपुर और तमिलनाडु के कोयंबटूर में इस व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है।

लेकिन अब नवंबर, 2020 से इस योजना का विस्तार देश के 100 स्मार्ट शहरों में किया जा रहा है। इन शहरों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर व्यवस्था का विस्तार देशभर में किया जाएगा।

अगर आपका घर 100 स्मार्ट सिटी में है और आपका मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास रजिस्टर्ड नहीं है या फिर नंबर बदल गया है तो तुरंत नंबर अपडेट करवा लें। इसके अलावा डिलीवरी ब्वॉय को एक ऐप की सुविधा दी जाएगी। डिलिवरी के वक्त आप उस ऐप की मदद से अपना मोबाइल नंबर डिलिवरी ब्वॉय को अपडेट करा सकते हैं।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

इस नवरात्र पर कीजिए कुमाऊं की देवियों के दर्शन सीएनई के साथ

ADVERTISEMENTS