HomeUttarakhandAlmoraस्व. किशन कनवाल मैमोरियल SPL का आगाज, जीआईसी रॉयल्स ने जीता उद्घाटन...

स्व. किशन कनवाल मैमोरियल SPL का आगाज, जीआईसी रॉयल्स ने जीता उद्घाटन मैच

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

मेहरा स्पोर्टस क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आज शुक्रवार से स्व. किशन कनवाल मैमोरियल मेहरा स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग सीजन 2 शुरू हो गया है। उदघाटन मैच में जीआईसी रॉयल्स ने शिव शक्ति पैंथर्स को तीन विकेट से हराकर मुकाबला जीता।

उदघाटन मैच शिव शक्ति पैंथर्स तथा जीआईसी रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए शिव शक्ति पैंथर्स की टीम 18 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। टीम के नीरज जोशी ने 20 रन का योगदान दिया तथा विक्रम बोरा, अंकित सिंह ने 4—4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीआईसी रॉयल्स की टीम ने 15.3 ओवर में 3 विकेट से मुक़ाबला जीत लिया। मौलिक मेहरा ने 41 रन का योगदान दिया तथा जीवन सिंह बिष्ट ने 5 विकेट तथा ललित कनवाल ने 2 विकेट लिए। विक्रम बोरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि दान सिंह कनवाल ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि बहादुर सिंह मनकोटि तथा विनय किरौला थे। अतिथियों में पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल, पूर्व बीडीसी आनंद सिंह कनवाल, त्रिलोक सिंह फर्तियाल, प्रेम प्रकाश पांडे, भैरव गोश्वामी, एडवोकेट शंकर लाल, किशन लाल, हीरा कनवाल, जीवन मेहरा, अशोक गोस्वामी, संजय कुमार, जय सिंह कनवाल, डीएसओ विनोद सिंह वल्दिया, प्रताप कनवाल आदि मौजूद रहे। मेहरा स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष अजीत कार्की, उपाध्यक्ष विनीत बिष्ट, संयोजक मनोज सनवाल तथा कोच कैलाश मेहरा भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments