HomeCrimeकिच्छा ब्रेकिंग : नाबालिग को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

किच्छा ब्रेकिंग : नाबालिग को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज

किच्छा। किच्छा कोतवाली अंतर्गत ग्राम निवासी नाबालिग बालिका को एक युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की शिकायत कोतवाली पुलिस को दर्ज कराते हुए कार्रवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निवासी पीड़ित ग्रामीण ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिबरा फार्म, बिलासपुर, जिला रामपुर यूपी निवासी युवक सुरेश कुमार पुत्र सूबे लाल उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करने तथा पुत्री को सकुशल बरामद करने की मांग की है। पीड़ित ग्रामीण द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुरेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी तथा नाबालिग बालिका की तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments