HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का धरना

किच्छा न्यूज़ : किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का धरना

ADVERTISEMENTS

किच्छा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ देहरादून में शुरू किए गए प्रदेश व्यापी आंदोलन के समर्थन में कांग्रेसियों ने धरना देते हुए प्रदेश सरकार से किसान हित में कार्य करने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को समर्थन देते हुए ग्राम शांतिपुरी के पंचायत भवन में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

इस मौके पर प्रदेश सचिव कोरंगा ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में किसानों की मुख्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आज 31 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, पीसीसी प्रांगण, राजपुर रोड देहरादून में एक दिवसीय प्रदेश व्यापी धरना तथा उपवास कार्यक्रम आयोजित कर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को नींद से जगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व तथा पूर्व सीएम हरीश रावत के की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार से किसानों की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग कांग्रेस द्वारा की जा रही है।

शांतिपुरी के पंचायत भवन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेसी नेता कोरंगा ने कहा कि भाजपा शासन में किसानों की हालत लगातार खराब होती जा रही है, किसानों के हितों की रक्षा तथा किसानों के विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में देश का किसान अपनी ही फसल का पैसा लेने के लिए दर-दर भटक रहा है, किसानों द्वारा तोल केंद्र पर तुलाई गई फसल तथा चीनी मिल को दिए गए गन्ने का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है, जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार किसानों का बकाया भुगतान नहीं दे रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को दिए गए लोन का ब्याज वसूलने से किसान को दोहरी मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा का लाभ भी नहीं मिल रहा है और मुआवजा लेने के लिए किसान भटक रहा है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए नारेबाजी कर प्रदेश सरकार से किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। इस मौके पर विशन कोरंगा, चंचल रौतेला, देवेंद्र सिंह दीपू, राजेंद्र सिंह निम्मू, नीरज सिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments