EntertainmentNational

कियारा-सिद्धार्थ की शादी : एक्ट्रेस ने इंस्टा पर लिखा- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गईं

जैसलमेर| फिल्म एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। कियारा-सिद्धार्थ ने शाम साढ़े 6 बजे के करीब जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ की बावड़ी में फेरे लिए। शाही शादी के लिए होटल में विदेशी फूलों से मंडप सजाया गया। शादी के बाद रिसेप्शन हुआ। देर रात दोनों की शादी के फोटो सामने आए। वहीं कियारा ने इंस्टा पर लिखा- अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई।

इससे पहले बैंडबाजे के साथ बारात निकाली गई थी। सिद्धार्थ सफेद घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर निकले थे। इसमें करण जौहर, शाहिद कपूर और परिवार ने डांस किया। सिद्धार्थ के पापा व्हीलचेयर पर बैठे थे। बारात के लिए खास तौर पर दिल्ली से जीया बैंड बुलाया गया था। बारात पंजाबी ढोल और संगीत के साथ निकाली गई थी। बारात पहुंचने पर कियारा-सिद्धार्थ की वरमाला हुई। व्हाइट कलर के गुलाब के फूलों की माला दोनों ने एक-दूसरे को पहनाई। वहीं रिसेप्शन में शामिल होने के लिए मलाइका अरोड़ा शाम करीब सात बजे जैसलमेर पहुंचीं। दूल्हा-दुल्हन को साफा बांधने गए मुकेश बाहर आया तो मीडिया ने बात की। उन्होंने कहा कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने पिंक और दुल्हन वालों ने गोल्डन कलर का साफा पहना था। कियारा ने पिक कलर का लहंगा और सिद्धार्थ ने व्हाइट कलर की एबरॉडी की शेरवानी पहनी थी।

हल्दी की रस्म में थीम यलो रखी गई थी। यलो रंग का साफा बांधने के लिए वर्कर भी पीले रंग के कपड़ों में नजर आए। दूल्हा-दुल्हन दोनों को उनके दोस्त और परिवार की महिलाओं ने हल्दी लगाई थी। मेहमानों को जैसलमेर का प्रसिद्ध घोटूवां लड्‌डू भी सर्व किया गया था।

मंगलवार सुबह से ही होटल के बाहर और अंदर चहल-पहल हो रही थी। सिक्योरिटी भी काफी टाइट थी। होटल स्टाफ मेंबर, गार्ड और ड्राइवरों को भी पूरी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही थी। मेन गेट से रिसेप्शन तक 3 चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए थे।

फेरों की रस्म के लिए स्पेशल बावड़ी

कियारा-सिद्धार्थ ने होटल की बावड़ी में फेरे लिए। बावड़ी को स्पेशल फेरों की रस्म के लिए ही बनाया गया था। बीचों-बीच मंडप और चारों ओर मेहमानों के बैठने की जगह थी।

ये मेहमान थे मौजूद

कियारा के परिवार से: पिता जगदीप आडवाणी, मां गेनेविव आडवाणी, भाई मिशाल आडवाणी,चाची सुमिता आडवाणी, चाचा हरीश आडवाणी, नानी वैलेरी आडवाणी, मौसी शाहीन अग्रवाल आए थे।

सिद्धार्थ की फैमिली: पिता सुनील मल्होत्रा, मां रिमा मल्होत्रा, भाई हर्षद मल्होत्रा, भाभी पूर्णिमा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा ,मामा जयदीप भल्ला, मामी एरासेली, नानी हरचरन भल्ला, भतीजी अवानी, बुआ अम्बिका होरा, फूफा अशोक होरा, कजिन रोहन मल्होत्रा, मोमिना नूर, इशीता भारद्वाज, वैभव भारद्वाज, बुआ का लड़का अर्जुन होरा, अर्जुन की पत्नी जोया होरा, भतीजा अधिराज मल्होत्रा शादी में पहुंचे थे।

बॉलीवुड से आए दोस्त

फैशन डिजानइर मनीष मल्होत्रा, फिल्म निर्माता करण जौहर, एक्टर मनीष मल्होत्रा,अरमान जैन, शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत, जूही चावला और उनके हसबैंड जय मेहता। मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता, हेयर ड्रेसर अमित ठाकुर, वेडिंग फिल्म शूटर विशाल पंजाबी, म्यूजिक के लिए DJ गणेश, हरि और सुखमणि और जोंकी, ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल।

फंक्शन में अलग-अलग थीम

👰 वेलकम पार्टी की थीम ब्लैक थी। इसमें सिद्धार्थ ने ब्लैक शेरवानी और कियारा ने ब्लैक गाउन पहना था। पार्टी होस्ट ब्लैक शेरवानी पहनकर करण जौहर ने की।
👰‍ म्यूजिक पार्टी की थीम-व्हाइट थी। कियारा-सिद्धार्थ ने व्हाइट ड्रेस पहनी थी।
👰 हल्दी के लिए यलो थीम है। मेहमान, वर्कर, वेटर सब यलो ड्रेस में नजर आए।

आम से खास शादियों में घोटूवां लड्‌डू की डिमांड

मेहमानों को घोटूवां लड्‌डू खिलाए गए थे। ये जैसलमेर की फेमस मिठाई है। इसकी डिमांड इतनी है कि इसकी कम से कम 50 दुकानें अकेले जैसलमेर में हैं। यहां होने वाली हर आम से लेकर रॉयल वेडिंग में इसकी डिमांड रहती है। यह देशभर में पसंद की जाती है। जैसलमेर के लोग जो देश के अलग-अलग शहरों में रहते हैं, वे ऑर्डर पर मंगवाते हैं। जैसलमेर आने वाले देशी-विदेशी टूरिस्ट भी इसे अपने साथ ले जाते हैं।

दूल्हा-दुल्हन की एक झलक पाने को बेताब फैंस

शादी की खबर आते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों के नाम से पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया था। सभी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं।

कियारा-सिड के लहंगे और शेरवानी को लेकर भी एक्साइटमेंट था। दोनों के शादी के कपड़े मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए हैं।

कियारा को स्वर्णलेखा गुप्ता ने किया तैयार

कियारा को दुल्हन के रूप में इंडस्ट्री की फेमस मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता ने तैयार किया था। उनकी पूरी टीम शनिवार शाम को ही मुंबई से जैसलमेर पहुंच चुकी थी। मेकअप और ज्वेलरी से ब्राइडल को खूबसूरत लुक दिया गया। अमित ठाकुर ने उनका हेयर स्टाइल देखा। कियारा की मां और उनके परिवार की महिलाओं को तैयार करने के लिए अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट की टीम थी।

उत्तराखंड में मौसम का येलो अलर्ट, इन जिलों में वर्षा-बर्फबारी की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती