HomeUttarakhandAlmoraशारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की खुशबू फर्स्वाण व रिया जोशी ने बढ़ाया...

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की खुशबू फर्स्वाण व रिया जोशी ने बढ़ाया मान

ADVERTISEMENTS

✒️ ऑल इंडिया ऑन लाइन सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

गत 21 जनवरी 2023 को आयोजित ऑनलाइन सूर्य नमस्कार के फाइनल मुकाबले का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में अंडर-19 महिला वर्ग में शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के दो मेधावी छात्राओं ने विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। स्कूल की खुशबू फर्स्वाण एवं रिया जोशी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया ऑनलाइन सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में देशभर से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। रिया जोशी एवं खुशबू कवान की इस उपलब्धि पर विद्यालय एवं परिजनों में खुशी एवं उत्साह का है। रिया जोशी एवं खुशबू कक्षा 10 की छात्राएं हैं।

इधर विद्यालय (Sharda Public School Almora) की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हर्ष जताया है। उन्होंने बताया कि विगत तीन सालों से शिक्षक चंदन बिष्ट के सानिध्य व दिशा-निर्देशन में विद्यार्थी योगा के गुर सिख रहे हैं। इस अवसर पर योगा शिक्षक चंदन बिष्ट, अनीता पवार एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद था।

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments