HomeBreaking Newsसामाज सेवा को समर्पित संस्था KHF ने दो नव पदाधिकारियों को सौंपा...

सामाज सेवा को समर्पित संस्था KHF ने दो नव पदाधिकारियों को सौंपा पदभार

ADVERTISEMENTS

✒️ लाल सिंह लोधा राजस्थान, जुगेंद्र सिंह बने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष

👉 राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल की सहमति पर नियुक्ति

पन्ना/मध्य प्रदेश। समाज सेवा के प्रति समर्पित संस्था कौशल्या ह्यूमिनिटी फाउंडेशन KHF ने दो नव पदाधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें पदभार सौंपा है। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल (Archna Singraul) की सहमति से लाल सिंह लोधा को राजस्थान तथा जुगेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियु​क्त किया गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

Kaushalya Humanity Foundation के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चना सिंगरौल ने राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बने लाल सिंह लोधा व उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारियों को यह पद उनकी ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा व संघर्षशीलता को देखते हुए प्रदान किया गया है। आशा जताई कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए कार्य करेंगे।

जानिए क्या है KHF संगठन का उद्देश्य !

1 – गरीबों को मुफ्त भोजन कराना, जूता चप्पल, कपड़ा, फल फ्रूट, वितरण करना वृक्षारोपण, नशामुक्ति, कैंप व् दवा वितरण कम्बल वितरण, गरीब असहाय का मकान बनवाना, कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार कुटीर उद्योग के लिए तैयार करना।

2 – सामाजिक विकास के लिए पुस्तकालय, वाचनालय, व्यायामशाला, अस्पताल तथा प्राथमिक जूनियर हाईहाईस्कूल उच्च माध्यमिक इंटर एवं एमपी बोर्ड महाविद्यालय। अभियांत्रिकी कॉलेज मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य सेवा केंद्र हॉस्पिटल, नृत्य नाट्स गीत एवं संगीत शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र। सामाजिक शिक्षा केंद्र प्राविधिक शिक्षा केंद्र, आवासीय विद्यालय, निराश्रित सेवा केंद्र, अनाथालय वृद्धा, मूक-बधिर अनाथालय स्थापित करना। दिव्यांगजन विकास केंद्र, छात्रावास, पशु अस्पताल, गौ सेवा सदन, गौशाला, सांस्कृतिक केंद्र, कुटीर उद्योग, प्रौढ़ शिक्षा केंद्र, अनौपचारिक शिक्षा केंद्र, कृषि विज्ञान शिक्षा केंद्र आदि की स्थापना करना एवं इनका संचालन करना आदि।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments