वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक, 09.12 करोड़ का बजट पारित

बहुउद्देशीय बर्धौ साधन सहकारी समिति लिमिटेड बेतालघाट बेतालघाट। बहुउद्देशीय बर्धौ साधन सहकारी समिति लि. विकासखंड बेतालघाट की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में वर्ष 2023—2024…

वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक

बहुउद्देशीय बर्धौ साधन सहकारी समिति लिमिटेड बेतालघाट

बेतालघाट। बहुउद्देशीय बर्धौ साधन सहकारी समिति लि. विकासखंड बेतालघाट की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में वर्ष 2023—2024 के लिए 09.12 करोड़ का बजट पारित किया गया।

वार्षिक समान्य निकाय की बैठक की अध्यक्षता प्रशासक कुंदन सिंह रस्यूनी ने की। बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जैड़ा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के सदस्य दिलीप सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान गीता मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र महेंद्र माही, सचिव गणेश सिंह जैड़ा, पशुपालन विभाग से डॉ. पवन मेलकानी, ​कृषि विभाग से विकासखंड प्रभारी जितेंद्र कुमार, सहायक अधिकारी लता पांडे, वैज्ञानिक प्रशिक्षण अधिकारी मनोहर अधिकारी, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर मेहरा, पूरन सिंह बोरा, गोपाल सिंह जैड़ा सहित तमाम काश्तकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूरन​ सिंह दरमाल ने किया। मुख्य अतिथि सचिव जैड़ा ने वर्ष 2023—24 09 करोड़, 12 लाख का बजट पारित किया। कार्यक्रम में तमाम गणमान्य जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *