HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : सीएम से विधायकों संग मिले खेतवाल, सौंपा ज्ञापन

बागेश्वर : सीएम से विधायकों संग मिले खेतवाल, सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने जनपद के दोनों विधायकों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौपा। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र ही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करते हुए धन मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्री खेतवाल ने सीएम धामी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि गरुड़ मार्ग पर बना पार्किंग लंबे समय से अधूरा पड़ा है। इसमें एक करोड़ रुपये खर्च हो गए हैं। उन्होंने पार्किंग निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा सरयू नदी पर 113 साल पुराना झूला पुल को मरम्मत की दरकार है। मरम्म्त के अभाव में पुल में दो साल से आवाजाही बंद है। इससे कारोबारियों को खासी परेशानी हो रही है।

नगर पालिका बागेश्वर को प्रथम श्रेणी में घोषित करने की मांग की है। पालिका ने निजी आय एक करोड़ है, अस्पताल मार्ग से घिरोली तक पुलि निर्माण कराने तथा पालिका में सृजित पदों में तैनाती करने की मांग की है। कर्मचारियों के अभाव में पालिका को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments