HomeBreaking Newsखैरना पुलिस बनी संकटमोचक, हाईवे में कार में फंसे वैज्ञानिक की बचाई...

खैरना पुलिस बनी संकटमोचक, हाईवे में कार में फंसे वैज्ञानिक की बचाई जान

ADVERTISEMENTS

⏩ पहाड़ से गिर रहे थे पत्थर, गड्ढे में फंस गई थी कार, सुरक्षित किया रेस्क्यू

⏩ रिटायर्ड साइंटिस्ट ने किया उत्तराखंड पुलिस को सलाम

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच पर भारी बारिश के बीच पाडली के पास मलबे में एक कार फंस गयी, जिसमें कार चालक रुद्रपुर निवासी वरिष्ठ वैज्ञानिक विनीत कुमार फंस गये और उनकी जान पर बन आई। ऐसी विषम परिस्थिति में खैरना चौकी पुलिस मौके पर समय रहते पहुंची और कार में फंसे वैज्ञानिक को उन्होंने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज खैरना पुलिस को 112 पर सूचना मिली की पाडली के पास पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं और एक वाहन कार मलबे के कारण बने गड्ढे में फंस गई है, जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार मय पुलिस टीम आपदा उपकरणों के मौके पर पहुंचे और कार संख्या UK08V2641 में से कार चालक विनीत कुमार पुत्र कृष्ण कुमार अग्रवाल उम्र 61 वर्ष निवासी 28RR क्वार्टर्स भगत सिंह चौक रुद्रपुर को सकुशल बचाकर बाहर निकाला लिया। इसके बाद पुलिस ने कार चालक व उनके जरूरी सामान को अपनी गाड़ी में सुरक्षित खैरना ले आये, जहां विनीत कुमार को एक होटल में रुकवाया गया।
इधर लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने व तेज बारिश के चलते कई कोशिशों के बावजूद कार को गड्ढे से नहीं निकाला जा सका है तथा क्रेन मंगाई जा रही है। कार चालक द्वारा बताया गया कि वह भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर से वैज्ञानिक के पद से रिटायर हुए हैं जो आज अपने कार से जरूरी कागजात लेकर रुद्रपुर से घट्टी लेकर अल्मोड़ा जा रहे थे। इसके अलावा अन्य फंसे लोगों को भी मलवा हटवा कर यातायात सुचारु किया गया।

वैभानिक ने किया उत्तराखंड पुलिस को सलाम

कार चालक विनीत कुमार ने बताया कि वह एक सीनियर साइंटिस्ट हैं और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र से रिटायर्ड हुए हैं। आज वह रूद्रपुर से अल्मोड़ा अपनी कार से जा रहे थे। रास्ते में पत्थर गिरने पर जब उन्होंने कार रिवर्स में ली तो कार का पिछला पहिया एक गढ्ढे में फंस गया। जिस कारण वह बहुत ज्यादा परेशान हो गये, क्योंकि बारिश बहुत तेज थी और पहाड़ से भी पत्थर गिर रहे थे। इस बीच उन्होंने 112 में कॉल किया, जिसके बाद काफी कम समय में खैरना से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और उनकी मदद की। उन्होंने इतनी बड़ी मुसीबत में पुलिस टीम ने उन्हें बचाते हुए उनके सामान को पुलिस वैन में डाला और उन्हें सुरक्षित खैरना एक होटल में पहुंचा दिया है, जिसके लिए वह उत्तराखंड पुलिस को सलाम करते हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments