HomeBreaking Newsखैरना : चौकी पुलिस ने चलाया नशे के विरुद्ध अभियान, आम जन...

खैरना : चौकी पुलिस ने चलाया नशे के विरुद्ध अभियान, आम जन को किया जागरूक

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

चौकी पुलिस द्वारा यहां खैरना, गरमपानी बाजार में नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए आम जन को जागरूक किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर चौकी प्रभारी खैरना एसआई दिलीप कुमार द्वारा खैरना, गरमपानी बाजार में टैक्सी वाहन चालकों और व्यापारियों को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित कर नशा नहीं करने हेतु जागरूक किया। उन्होंने नशा मुक्त उत्तराखंड ऐप डाउनलोड करने हेतु भी आग्रह किया। आम जनता से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करने को कहा।

इस दौरान निर्धारित पार्किंग स्थलों को छोड़ यहां—वहां वाहन पार्क करने वाले वाहन चालकों पर चलानी कार्रवाई भी की गई। वाहन चालकों को सख्त हिदायत गई कि शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाने पर धारा 185, 202 एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई होगी। चालक की गिरफ्तारी के साथ लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments