खैरना : शराब के नशे में धुत पिकअप चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
गरमपानी। खैरना पुलिस टीम द्वारा खैरना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक पिकअप चालक को शराब पीक वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही वाहन सीज कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीप सिंह नेगी पुत्र राम सिंह नेगी निवासी ग्राम जाख चौकी खैरना थाना भवाली जिला नैनीताल उम्र 37 वर्ष द्वारा अपने वाहन संख्या UK04TB7426 पिकअप वाहन को नशे शराब में चला रहा था। चेकिंग टीम द्वारा खैरना बाजार में रोककर एल्कोमीटर से चेक कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। चालक को एमवीएक्ट में गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज कर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु प्रेषित किया गया। पुलिस टीम में एसआई दिलीप कुमार, कांस्टेबल जगदीश धामी व प्रयाग जोशी शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।