HomeUttarakhandNainitalनैनीताल से कैंची धाम जाने वाले यात्रियों को राहत, केमू ने शुरू...

नैनीताल से कैंची धाम जाने वाले यात्रियों को राहत, केमू ने शुरू की बस सेवा

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल समाचार | नैनीताल आने वाले सैलानियों और भक्तों को अब बाबा नीब करौली के दर्शन के लिए टैक्सी सेवा के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (केमू) ने नैनीताल-बेतालघाट बस सेवा शुरू की है। यह बस बाबा के धाम से होते हुए बेतालघाट जाएगी।

कैंची धाम में बाबा का आशीर्वाद लेने देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। नैनीताल पहुंचने वाले सैलानियों को बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए टैक्सी या रोडवेज का सहारा लेना होता हैं। रोडवेज भी भक्तों को भवाली तक छोड़ती है। फिर टैक्सी से आठ किलोमीटर का सफर तय कर लोग कैंची धाम पहुंचते हैं।

लोगों की सहूलियत के लिए केमू ने नैनीताल से बेतालघाट बस सेवा शुरू की है। 11 बजे नैनीताल से जाने वाली बस करीब साढ़े 12 बजे कैंची धाम पहुंचती है। केमू के कंपनी अकाउंटेंट करन मनराल ने बताया कि नैनीताल से बेतालघाट केमू की बस चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments