HomeUttarakhandAlmoraहिदायतः जागेश्वरधाम श्रावणी मेले में सफाई रखें और मर्यादित व्यवहार बनाएं

हिदायतः जागेश्वरधाम श्रावणी मेले में सफाई रखें और मर्यादित व्यवहार बनाएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रसिद्ध जागेश्वर श्रावणी मेले के सकुशल संचालन के लिए मेला प्रभारी तथा थानाध्यक्ष दन्या ने मेला व्यापारियों व स्थानीय लोगों की गोष्ठी कर यह हिदायत दी कि मेले के दौरान साफ-सफाई बनाए रखेंगे और श्रद्धालुओं से मर्यादित व्यवहार बनाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd

श्रावणी मेला प्रभारी संजय जोशी व थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार जागेश्वर धाम में गोष्ठी कर मेले के दौरान साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने जागेश्वरधाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मर्यादित व्यवहार करने के साथ ही मेले के दौरान सुरक्षा व यातायात प्रबन्ध में सहयोग करने की अपील की, ताकि मेले में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होने पाए। मेला व्यापारियों व स्थानीय लोगा ने सहयोग प्रदान करने में हामी भरी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments