HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में फर्जी कागजात बना बस रहे बहारी लोगों पर रखें पैनी...

अल्मोड़ा में फर्जी कागजात बना बस रहे बहारी लोगों पर रखें पैनी नजर

📌 शिष्टमंडल ने एसएसपी से की मुलाकात, गंभीर आरोप

सीएनई रिपोर्टर। अल्मोड़ा नगर में बीते कुछ समय से बाहरी क्षेत्रों से लोगों का लगातार आगमन हो रहा है। आरोप है कि बाहरी व्यक्तियों का कुछ जन प्रतिनिधि स्थाई प्रमाण पत्र बना रहे हैं। नगर में लगातार बसते जा रहे यह वह लोग हैं जिनका कोई भी स्थाई पता नहीं है। ये व्यक्ति बाहरी राज्य, बाहरी जनपद से हैं और आईडी में अल्मोड़ा का पता है। जो कि भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। आज व्यापर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में एसएसपी से मुलाकात करने वाले एक शिष्टमंडल ने यह बात ज्ञापन के माध्यम से पुलिस प्रशासन के समक्ष रखी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शिष्टमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से मुलाकात की। उनके द्वारा नगर में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करने की मांग की गई। साथ ही फर्जी तरीके से रहने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्यवाही की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि नगर में जो भी व्यक्ति गलत आईडी, गलत नाम से रह रहा है उसको तुरंत नगर से हटाया जाए। आरोप लगाया कि कुछ जन प्रतिनिधियों द्वारा स्थाई प्रमाण पत्र भी बनाए जा रहे हैं। इसकी जांच कर शीघ्र उन पर कार्यवाही की मांग भी की। कहा कि जो भी मकान मालिक बिना सत्यापन, बिना आईडी के मकान दुकान दे रहा है उस पर भी कार्यवाही हो।

शिष्टमंडल ने एसएसपी से कहा कि यह वह लोग हैं जिनका कोई भी स्थाई पता नही है। ये व्यक्ति बाहरी राज्य, बाहरी जनपद से हैं और आईडी में अल्मोड़ा का पता है। ये अगर कोई भी वारदात को अंजाम देते है तो इन का पकड़ा जाना नामुकिन है।

एसएसपी से मुलाकात करने वालों में अल्मोड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, सभासद और नगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अमित साह ‘मोनू’, व्यापार मंडल उपसचिव अमन नज्जोन, नरेंद्र बिष्ट, पूर्व सैनिक सोनू वर्मा, बलवंत राणा, नीरज बोरा आदि शामिल थे।

फलों के राजा आम को खाने के फायदे | Benefits of Mango

Fact Check : क्या रातों-रात शिफ्ट हो गईं संग्रहालय की ऐतिहासिक धरोहरें !

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments