बागेश्वर: कत्यूर गौ सेवा समिति को 06.57 लाख का अनुदान मिला

👉 निराश्रित गौवंशीय पशुओं के भरण—पोषण में होगा खर्च सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गरुड़ तहसील अंतर्गत कत्यूर गौ सेवा समिति को छह लाख सत्तावन हजार की…

दो युवकों में झगड़ा, सिर में गंभीर चोट लगने से एक घायल

👉 निराश्रित गौवंशीय पशुओं के भरण—पोषण में होगा खर्च

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: गरुड़ तहसील अंतर्गत कत्यूर गौ सेवा समिति को छह लाख सत्तावन हजार की अनुदान राशि प्रदान की गई है। यह धनराशि निराश्रित गौवंशीय पशुओं के भरण-पोषण में खर्च की जाएगी। पशुपालन विभाग के निदेशक की स्वीकृति के पश्चात् मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने यह धनराशि निर्गत कर दी है।

चक्रव्रतेश्वर मंदिर के पास गोमती नदी के तट पर पर कत्यूर गौलोक धाम स्थित है। यहां पर वर्षों से निराश्रित गौवंशीय पशुओं का लालन पालन हो रहा है। धनराशि निर्गत होने से गौवंशीय पशुओं के लालन-पालन में मदद मिलेगी। धनराशि दिए जाने पर कत्यूर गौ सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद कांडपाल, सचिव भुवन कैड़ा, महेश बिष्ट ठाकुर आदि ने पशुपालन मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *